मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वॉर्टर फाइनल में हारा भारत

0

पिछली बार के कांस्य पदक विजेता सतीश कुमार (प्लस 91 किलो) एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वॉर्टर फाइनल में हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गए। मनीष पंवार (81 किलो) भी अंतिम आठ चरण में हार गए।

सतीश को कजाखस्तान के कामशिबेक कुंकाबायेव ने हराया। दूसरी ओर मनीष को तुर्कमेनिस्तान के नुरियादी नूरियरादियेव ने मात दी। दोनों मुक्केबाज अभी भी जर्मनी में अगस्त सितंबर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में जगह बनाने की दौड़ में है। दोनों को इसके लिए शनिवार को बॉक्स ऑफ खेलना होगा।

सतीश के अलावा मनोज कुमार (69 किलो), कविंदर सिंह बिष्ट (49 किलो) भी हारकर बाहर हो गए। सुबह गौरव बिधूड़ी (56 किलो) अपना क्वॉर्टर फाइनल मुकाबला हार गए। मनोज का सामना चीन के वेइ लियू से होगा जबकि मनीष पाकिस्तान के ओवैस अली खान से खेलेंगे। सतीश को चीन के मू हेइपेंग से खेलना है।

Previous articleचाणक्य के अनुसार खुशहाली के लिए करें इन गुणों वाली लड़कियों से शादी
Next articleमैं और करण दो जिस्म एक जान: बिपाशा बसु

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here