अनशन का जवाब अनशन से ही देगी आप, संजीव झा आज से करेंगे भूख हड़ताल

0

अपने घर के बाहर दो दिन से अनशन पर बैठे आम आदमी पार्टी से निष्‍कासित नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ अब आम आदमी पार्टी के एक विधायक ने अनशन करने का फैसला लिया है. कपिल के खिलाफ बुराड़ी से आप विधायक संजीव झा आज (शनिवार) से अपने अनशन की शुरुआत करेंगे.

दरअसल, अरविंद केजरीवाल से आप नेताओं संजय सिंह और राघव चड्ढा सहित अन्य नेताओं की सरकारी खर्च पर विदेश यात्राओं के ब्यौरा की मांग को लेकर कपिल मिश्रा पिछले दो दिनों से अनशनरत हैं.

संजीव झा आज पहले राजघाट जाएंगे और उसके बाद दिन के 11 बजे के करीब वो अपना अनशन शुरू करेंगे. उनकी मांग है कि कपिल मिश्रा ने जो दो करोड़ रुपये लेने का आरोप अरविंद केजरीवाल पर लगाया है, उसका वो सबूत दें… और जब तब वो सबूत नहीं देंगे, उनका अनशन जारी रहेगा.

Previous articleअनहोनी से बचना है तो रात को भूल कर भी ना करें ये काम
Next articleइस फोन पर 1 साल फ्री 4जी डेटा देगा Airtel

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here