गूगल की सालाना डेवेलप कॉन्फ्रेंस जारी है। इस डिवेलप कॉन्फ्रेंस I/O के दौरान गूगल बड़े ऐलान करता है। 17 मई से 19 मई तक चलने वाले इस कार्यक्रम का टेक संसार को बेसब्री से इंतजार था। इस पर गूगल सीईओ ने कहा कि ….
इस साल कंपनी कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आउटडोर में आयोजित करवा रही है। इस साल के सबसे बड़े लॉन्चेज में ऐंड्रॉयड O का सेकंड वर्शन व आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर आधारित डिवाइसेज शामिल हैं। कहा जा रहा है कि इस कॉन्फ्रेंस से लोगों को क्रोम, ऐंड्रॉयड फोन्स, वीआर, गूगल होम, गूगल असिस्टेंट, गूगल प्ले व कई आकर्षक फीचर्स के ऐलान का इंतजार है।
Google Lens:
गूगल लेंस की घोषणा की गई है। सीईओ सुंदर पिचई ने इसके बारे में बताया, गूगल लेंस विजन बेज्ड कम्प्यूटिंग कपैबिलिटीज से लैस है। गूगल लेंस से लैस स्मार्टफोन का कैमरा वाई-फाई रूटर तक ले जाकर यह एसएसआईडी व पास्वर्ड जेनरेट कर देगा व कनेक्शन अपने आप क्रिएट हो जाएगा।
गूगल असिस्टेंट –
गूगल असिस्टेंट अब ऐंड्रॉयड डिवाइसेज पर उपलब्ध रहेगा।
हैंड्सफ्री-कॉलिंग:
हैंड्सफ्री कॉलिंग गूगल होम पर आ रहा है। अब आप असिस्टेंट को कॉल करने के लिए कह सकते हैं। वह आपके आदेश का पालन करेगा।
1 अरब से ज्यादा यूजर्स:
गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने जानकारी देते हुए बताया कि गूगल के शानदार प्रॉडक्ट्स की पहुंच अब 1 अरब से ज्यादा लोगों तक है।






























































