बारिश से हम सभी परेशान हो गए थे: नाइल

0

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी नाथन कॉल्टर नाइल का कहना है कि तीन घंटे तक चली बारिश के कारण सभी खिलाड़ी परेशान हो गए थे।

मैन ऑफ द मैच चुने गए नाइल ने कहा कि टीम के खिलाड़ियों को आशा नहीं थी अब खेल हो पाएगा, क्योंकि आप दो बजे क्रिकेट नहीं खेल सकते। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार रात खेले गए मैच में कोलकाता ने हैदराबाद को सात विकेट से मात दी। इस मैच के दौरान बारिश ने बाधा डाली थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने कोलकाता के खिलाफ 129 रनों का लक्ष्य रखा। तीन घंटे से ज्यादा देर तक चली बारिश थमने के बाद कोलकाता को डकवर्थ लुइस नियम के हिसाब से छह ओवरों में 48 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। इन छह ओवरों में दो ओवर पावर प्ले के थे। इस लक्ष्य को कोलकाता ने 5.2 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और दूसरे क्वॉलिफायर में प्रवेश किया।

कोल्टर नाइल ने कहा, ‘मैच के बीच में जब बारिश हुई थी, तो हम आश्वस्त थे कि यह जल्द ही रुक जाएगी, क्योंकि आईपीएल का मैच 12.50 पर पूरी तरह से समाप्त हो जाता है हालांकि, बारिश होती रही और इससे हम परेशान हो गए क्योंकि आप दो बजे क्रिकेट नहीं खेल सकते। हमारे लिए विकेट अच्छी रही। टीम के गेंदबाजों ने अच्छा काम किया। पीयूष चावला ने हैदराबाद के लिए रन बना रहे कप्तान डेविड वॉर्नर को आउट कर अहम विकेट लिया। वह हैदराबाद के स्कोर को 130 से 160 तक पहुंचा सकते थे।’

चोट से वापसी करने वाले कोल्टर नाइल ने एलिमिनेटर मैच में कोलकाता के लिए 20 रन देकर तीन अहम विकेट लिए थे। कोल्टर नाइल ने कहा, ‘सिर पर लगी चोट ने मुझे इस मैच में उतना प्रभावित नहीं किया, जितना यह कुछ दिन पहले कर रही थी। मैं रात को 10 बजे सो जाता था और सुबह सात बजे उठता था और उठने के बाद मुझे सिर दर्द होता था हालांकि, अब यह परेशानी खत्म हो गई है।’

Previous articleसैनिटरी पैड से लेकर गेंहू, चावल के दाम ऊपर नीचे, इनपर लगेगा ‘जीरो’ GST
Next articleहल्के में न लें कोई भी दर्द हो सकता है हार्ट अटैक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here