नई दिल्ली में शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 13 शिक्षक होंगे सम्मानित

0

नई दिल्ली में पाँच सितम्बर शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी राष्ट्र स्तरीय समारोह में प्रदेश के 13 शिक्षक उनके उल्लेखनीय योगदान के लिये सम्मानित करेंगे।

प्रदेश के जिन शिक्षकों को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जायेगा, उनमें श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह सहायक शिक्षक, माध्यमिक विद्यालय कोतमा, सोहागपुर जिला शहडोल, श्री रामनरेश सिंह वरिष्ठ शिक्षक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोहागपुर जिला होशंगाबाद, श्री प्रवीण कुमार सोनकिया वरिष्ठ शिक्षक नवीन माध्यमिक शाला नरिया शाहपुर जिला डिंडोरी, श्रीमती सुधा दुबे सहायक शिक्षक, कस्तूरबा कन्या माध्यमिक शाला नार्थ टी.टी. नगर, भोपाल, श्रीमती संध्या विश्वकर्मा प्रधान अध्यापक, माध्यमिक शाला बरारिया, नूतन चिखली, जिला छिन्दवाड़ा, श्री रामप्रसाद सेन शिक्षक, कन्या माध्यमिक विद्यालय नई सराय जिला अशोकनगर, श्रीमती देवकी नायक सहायक शिक्षक, माध्यमिक शाला सदर क्रमांक-1 जिला सागर, श्री कमलेश शर्मा प्रधान अध्यापक, माध्यमिक शाला कोतमी शाहपुर, जिला बैतूल, डॉ. पूर्णिमा शर्मा वरिष्ठ व्याख्याता, उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रतलाम, श्री प्रदीप कुमार पांडे सहायक शिक्षक, उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, बदनावर, जिला धार, डॉ. रतिराम धाकड़ वरिष्ठ शिक्षक, उच्चत्तर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय, शिवपुरी, श्री उपेन्द्र कुमार गुरूदेव व्याख्याता, उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा जिला डिंडोरी, श्री शशांक शुक्ला शिक्षक, उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, माधवनगर, उज्जैन शामिल है।

राष्ट्रपति, सम्मान स्वरूप शिक्षकों को 50 हजार रुपये, रजत पदक और प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित करेंगे।

Previous articleसेक्स सीडी में दिखी महिला ने कराया केस दर्ज, चौतरफा घिरे MLA संदीप कुमार ने किया सरेंडर
Next articleविजय माल्या के खिलाफ बड़ा एक्शन, ED ने 6630 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here