PAK ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

0

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कृष्णा घाटी में आज सुबह से पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हो रही है। भारतीय सेना भी लगातार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

पिछले 48 घंटों में पाक ने 5 बार तोड़ा सीजफायर
पाकिस्तान ने पिछले 48 घंटों में सीमा पर 5 बार सीजफायर का उल्लंघन किया। इससे पहले जम्मू के नौशेरा सेक्टर की है, जहां पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई और मोर्टार दागे गए, जिस पर भारतीय सेना ने जोरदार पलटवार किया। इसके पहले पाक रेंजर्स ने रविवार की सुबह करीब पौने दस बजे नियंत्रण रेखा से सटे राजौरी जिले के भीमबेर गली सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। शनिवार को भी नियंत्रण रेखा के सटे कृष्णा घाटी सैक्टर में पाकिस्तान की तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी की गई थी।

पाक आर्मी चीफ बाजवा ने किया LoC का दौरा
बता दें कि हाल ही में पाकिस्तानी आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने LoC का दौरा किया था जिसके बाद से दूसरी तरफ से फायरिंग हो रही है। इससे पहले भी जब बाजवा LoC पर सैनिकों से मिले, तब पाक सेना ने पुंछ के कृष्णा घाटी में दो भारतीय सैनिकों पर हमला कर पाकिस्तानी सैनिकों ने उनके शव को क्षत-विक्षत कर दिए थे।

Previous articleजब अफ्रीकी बल्लेबाजों में लगी पहले धोनी के पास पहुंचने की होड़!
Next articleहजारों किसानों के आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उपवास तोड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here