‘लव मैरेज’ करेंगे रनबीर कपूर?

0

बॉलिवुड ऐक्टर रनबीर कपूर इन दिनों संजय दत्त की बायॉपिक शूट करने में बिज़ी हैं। रनबीर कहते आ रहे हैं कि उनके पास प्यार-व्यार के लिए वक्त नहीं है और उनका मेन फोकस इस वक्त सिर्फ काम है। लेकिन पिछले दिनों सुनने को मिला कि वह अरेंज्ड मैरेज के लिए राज़ी हो गए हैं और अपने माता-पिता को अपने लिए लड़की ढूंढने का ज़िम्मा सौंप चुके हैं।

इस मामले पर सफाई देते हुए, रनबीर के एक करीबी ने बताया, ‘रनबीर कभी इस बात के लिए तैयार नहीं होंगे कि उनके पैरंट्स उनकी लाइफ-पार्टनर चुनें। वह जब भी शादी करेंगे, जिससे भी शादी करेंगे, वह पूरी तरह उन्हीं की पसंद होगी। यह एक लव मैच होगा। पूरी तरह से।’ रनबीर इस वक्त सिंगल हैं और कह पाना मुश्किल है कि वह लकी गर्ल कौन होगी।

काम के मामले में संजय पर फिल्म के अलावा रनबीर इन दिनों लम्बे वक्त से लटकती आ रही कटरीना स्टारर ‘जग्गा जासूस’ के प्रमोशन में बिज़ी हैं। यह फिल्म 14 जुलाई को थिअटर्स में आएगी।

Previous articleशादी के बाद क्यों बढ़ जाता है औरतों का वजन
Next articleSCO समिट में बार-बार मिले थे शरीफ और जिनपिंग: चीन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here