गिरफ्तार हो सकता है सलमान खान का बॉडीगार्ड शेरा, गर्दन की हड्डी तोड़ने का आरोप

0

सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पर डीएन नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. शेरा पर आरोप है कि उसने मारपीट की और बंदूक दिखाकर धमकाया.

पीड़ित ने शि‍कायत दर्ज कराई कि सलमान के बॉडीगार्ड ने बंदूक दिखाकर धमकाया है. शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि शेरा ने उसकी गर्दन की हड्डी तोड़ी है.

फिलहाल शेरा को मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले जा रही है. किसी भी समय उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है.

पिछले 17 साल से सलमान की हिफाजत कर रहे गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा आज उनके लिए एक कर्मचारी भर नहीं रह गए हैं. सलमान उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं.

कहा जाता है कि सलमान को भाई बुलाने वाले शेरा उनसे पहले भारत आने वाले हॉलीवुड स्टार्स को सुरक्षा देते थे.

सलमान को जहां पहुंचना होता है, शेरा उस जगह का एक दिन पहले ही जायजा ले लेते हैं. कई बार उन्हें रास्ता साफ करने के लिए पांच-पांच किमी तक पैदल चलना पड़ता है. बॉडी बिल्डिंग में जूनियर मि. मुंबई और जूनियर मि. महाराष्ट्र जैसे खिताब जीत चुके शेरा सलमान के साथ हर समय होते हैं.

Previous articleभ्रष्टाचार के आरोपों से येदियुरप्पा बरी, 40 करोड़ के घूसखोरी मामले में CBI कोर्ट ने दी क्लीन चिट
Next articleसरकार दे रही है सस्ता सोना खरीदने का मौका, मिलेगा आकर्षक रिटर्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here