यूपी में सपा को बड़ा झटका, बुक्कल नवाब समेत 2 MLC का इस्तीफा

0
लखनऊ। अमित शाह के लखनऊ पहुंचते ही सपा के तीन एमएलसी ने पार्टी और विधानपरिषद से इस्तीफा दे ‍दिया। इसे सपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह तीनों भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
आज सुबह सपा के तीन ने सभापति को इस्तीफा सौंप ‌दिया। इस्तीफा देने वालों में बुक्कल नवाब, मधुकर जेटली और यशवंत सिंह शामिल है। इस बीच बसपा के ठाकुर जयवीर सिंह ने भी आज राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
विधानसभा परिषद के सभापति को इस्तीफा सौंपने के बाद बुक्कल नवाब ने प्रेस से बात करते हुए भाजपा से जुड़ने की संभावना भी व्यक्त की। बुक्कल नवाब ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि पिछले एक साल से काफी घुटन महसूस कर रहा था।
Previous articleकेजरीवाल के कहने पर ही जेटली के खिलाफ बोले आपत्तिजनक शब्द: जेठमलानी
Next articleEPF पेंशनधारकों को मिल सकती हैं मेडिकल सुविधाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here