कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हनी सिंह

0

मुंबई: रैपर हनी सिंह ने एक ऐसा कदम बढ़ाया जिसे जानकर आप भी उनकी तारीफ करेंगे। हनी सिंह ने करीबी दोस्त इम्तियाज खत्री के कैंसर से जूझ रहे लोगों की मदद की पहल को अपना समर्थन दिया है।

मुंबई के कारोबारी इम्तियाज खत्री ने कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए क्रिकेट लीग के माध्यम से धनराशि इकट्ठी करने की पहल की है। इसके बारे में हनी सिंह ने बताया, ‘‘जब मेरे दोस्त इम्तियाज खत्री ने मुझे इस नेक काम के बारे में बताया तो मैं खुद इस खबर को ज्यादा से ज्यादा फैलाने को उत्सुक था। इससे अर्जित धनराशि का उपयोग कैंसर पीड़ित रोगियों के इलाज के लिए किया जाएगा।’’

Previous articleप्रो कबड्डी लीग: तेलुगु टाइटंस ने तमिल थलाइवास को हराकर जीत से की शुरुआत
Next articleअगर 18 के हो गए है तो आपको जरूर पता होनी चाहिए ये बातें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here