क्रिकेट के बाद अब फिल्मों में हाथ आजमाएंगे इरफान पठान

0

भारत में क्रिकेटरों और फिल्मों का काफी नजदीकी रिश्ता रहा है और कई क्रिकेटरों ने फिल्मों में हाथ आज़माया है लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली है। भारत की ओर से 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी-20 खेलने वाले 35 साल के इरफान जल्द ही साउथ की फिल्म में उतरने जा रहे हैं जिसमें मुख्य भूमिका दक्षिण भारत के सुपर स्टार विक्रम की रहेगी। जबकि इस फिल्म में इरफान पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाएंगे।

इरफान ने बताया कि वह इस फिल्म में इंस्पेक्टर की भूमिका निभाने जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने निर्देशक विजय को स्पष्ट किया है कि फिल्मों में उतरने के बावजूद वह अपने मजहब के साथ समझौता नहीं करेंगे।

Previous articleपश्चिम बंगाल सरकार शिक्षकों के लिए यूजीसी का संशोधित वेतनमान लागू करेगी: ममता
Next articleराशिफल : 6 नवम्बर 2019 जाने क्या कहता है बुधवार का दिन