जो कुछ कहो क़ुबूल है तक़रार क्या करूं

0

जो कुछ कहो क़ुबूल है तक़रार क्या करूं, 
शर्मिंदा अब तुम्हें सर-ए-बाज़ार क्या करूं, 

मालूम है की प्यार खुला आसमान है, 
छूटते नहीं हैं ये दर-ओ-दीवार क्या करूं, 

इस हाल मे भी सांस लिये जा रहा हूँ मैं, 
जाता नहीं हैं आस का आज़ार क्या करूं, 

फिर एक बार वो रुख-ए-मासूम देखता, 
खुलती नहीं है चश्म-ए-गुनाहगार क्या करूं, 

ये पुर-सुकून सुबह ये मैं ये फ़ज़ा शऊर, 
वो सो रहे हैं अब उन्हें बेदार क्या करूं।

Previous articleक्या आप भी अपने बच्चों के सामने झगडते है, तो हो जाए सावधान
Next articleतुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here