मोबाईल एप के माध्यम से श्रमिकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

0

प्रदेश की 22 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में मोबाईल एप के माध्यम से श्रमिकों का ऑनलाइन पंजीयन 22 अगस्त से शुरू किया गया। निर्माण श्रमिकों के सर्वेक्षण और पंजीयन का कार्य ग्राम पंचायत स्तर पर स्थानीय जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता के साथ किया जा रहा है। यह कार्य मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा ‘मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार परियोजना 2016’ के तहत किया जा रहा है।

जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक श्री उमेश शर्मा ने बताया कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य निर्माण श्रमिकों की पहचान करना, आनलाइन पंजीयन करना और उनको संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित श्रमिकों के कल्याण की योजनाओं का लाभ दिलाना है। अभी प्रदेश में 25 लाख श्रमिक पंजीकृत और इनमें से 9 लाख श्रमिकों का डाटा ऑनलाइन है।

Previous articleसीएम ने’पिछड़ा वर्ग क्रीमी लेयर’ की सीमा बढ़ाने पर व्यक्त किया पीएम का आभार
Next article25 अगस्त 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here