ओडिशा में किसी राजनीतिक दल के साथ चुनावी गठबंधन नहीं करेगी BJP-अमित शाह

0

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि उनकी पार्टी ओडिशा में किसी राजनीतिक दल के साथ चुनावी गठबंधन नहीं करेगी तथा 2019 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। शाह ने अगले चुनाव के मद्देनजर पार्टी संगठन को मजबूत बनाये जाने के परिप्रेक्ष्य में राज्य के तीन दिनों के दौरे के दूसरे दिन यहां प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा की। उन्होंने दावा किया कि ओडिशा में भाजपा 120 से अधिक सीटें जीतेगी।

ओडिशा में भाजपा को मिलेगी जीत
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और बीजू जनता दल(बीजद) के अन्य नेताओं द्वारा 120 से अधिक सीटें जीतने संबंधी उनकी घोषणा को गंभीरता से न लिए जाने के बारे में उन्होंने कहा कि कुछ लोग भाजपा के इस मिशन को समझने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने हाल में गोवा, मणिपुर, असम, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई है तथा 2019 के चुनाव में ओडिशा में भी सफल होगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव से पूर्व भाजपा के पास महज 15 प्रतिशत वोट थे और उसने चुनाव में तीन चौथायी बहुमत हासिल किया। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान को ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करेगी तो इसके जवाब में शाह ने कहा कि पार्टी ने अभी तक किसी एक चेहरे के बारे में गौर नहीं किया है। राज्य में सत्तारूढ़ बीजद और कांग्रेस के चुनावी तालमेल से भाजपा के 120 प्लस मिशन पर संभावित असर के बारे में उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टियों जनाधार खोती जा रही हैं। बीजद और कांग्रेस के किन्ही असंंतुष्ट नेताओं के भाजपा में शामिल होने संबंधी एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि हमने इस बारे में किसी से चर्चा नहीं की है।

Previous articleआज यहाँ से बुक करें Nubia M2 Play, विडियो में देखें इसमें क्या है ख़ास
Next articleआज पाकिस्तान में रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here