शा. कन्या महाविद्यालय में लगेगा मेगा जॉब फेयर मेला – शिवपुरी

0

शिवपुरी – ईपत्रकार.कॉम | जिला रोजगार कार्यालय (मॉडल केरियर सेंटर) शिवपुरी द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार दिलाए जाने हेतु शासकीय कन्या महाविद्यालय गांधी पार्क के पास शिवपुरी में 12 सितम्बर 2017 को मेगा जॉब फेयर मेला का आयोजन किया गया है। इच्छुक आवेदक अपने साथ मूल शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, चार नवीनतम फोटो, आधारकार्ड, मूल निवासी एवं जाति प्रमाण-पत्र की दो-दो छायाप्रतियां के साथ संबंधित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो।

जिला रोजगार अधिकारी श्री स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि मेगा जॉब फेयर में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें बेरोजगार आवेदक/आवेदिकाओं के लिए सेल्स एज्युकेटिव, मार्केटिंग, बैंकिंग, सेक्टर, सिक्योरिटी गार्ड, कस्टमर केयर, मशीन ऑपरेटर, बीमा अभिकर्ता आदि के पद पर भर्ती की जानी है तथा जो आवेदक कौशल विकास एवं उन्नयन के प्रशिक्षण के इच्छुक है उनके लिए संस्थाएं उपस्थित रहेंगी।

इस मेले में ऐसे शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियां भाग ले सकते है, जिनकी आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष तथा योग्यता 08वीं से स्नातक हो। मेगा जॉब फेयर में उपस्थित बेरोजगार युवक-युवतियां को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु शासन द्वारा संचालित योजना की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी एवं केरियर से संबंधित विषय विशेषज्ञों एवं काउन्सलर्स द्वारा मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

Previous articleस्वास्थ सेवाओं में कोई भी कमी या लापरवाही बर्दाश्त नही होगी – कलेक्टर श्री बी. एस. जामोद
Next articleदतिया में जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र लेंगे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here