अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में तीन घंटे श्रमदान किया

0

बड़वानी – (ईपत्रकार.कॉम) |गांधी जयंति के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में तीन घंटे श्रमदान किया। इस श्रमदान के तहत कलेक्टर श्री तेजस्वी एस नायक सहित विभिन्न विभागो के जिला अधिकारी, कर्मचारी तथा नगर पालिका के कर्मियों ने प्रातः 7 बजे से प्रारंभ हुए इस श्रमदान के तहत जहां कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच मार्ग के दोनो किनारो, परिसर के बगीचो में उगी खरपतवार को हटाया वही कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन के आस-पास की नालियो को भी पानी के प्रेशर से साफ किया।

इस श्रमदान के तहत कर्मियों के इस दल ने लगभग 5 ट्रेक्टर ट्राली खरपतवार को उखाड़कर उसका निपटान उचित तरीके से किया।

Previous articleस्वच्छता ही सेवा को निरंतर अपनाएं ग्रामीणजन-श्री आर्य
Next articleकेन्द्र और राज्य सरकार के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया है- सांसद श्रीमती ठाकुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here