हम उन्हें पछाडऩे में सफल रहे और खुश हैं कि हम उन्हें हरा सके-पराग्वे कोच

0

मुंबईः पराग्वे के कोच गुस्तावो मोरिनिगो ने कहा कि उनकी टीम का प्रदर्शन फीफा अंडर-17 ग्रुप चरण के मैच में माली पर 3-2 की जीत के दौरान दूसरे हाफ में तीसरा गोल करने के बाद काफी सुधर गया था।

मोरिनिगो ने मैच के बाद कहा, ‘‘टीम ने तीसरे गोल के बाद सही में सुधार किया और हमें लगा कि उस गोल के बाद संतुलित हो गयी थी। हम जानते थे कि माली एक मजबूत टीम है, वे काफी तेज और शारीरिक रूप से काफी मजबूत थे। दूसरे हाफ में हम उन्हें पछाडऩे में सफल रहे और खुश हैं कि हम उन्हें हरा सके। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने मिडफील्ड में थोड़ी जगह दे दी और माली को ये गोल करने का मौका दे दिया।’’ पराग्वे ने बीती रात ग्रुप बी के रोमांचक मैच में माली को 3-2 से शिकस्त दी।

Previous articleबीजेपी सरकार की वजह से ही कानून व्यवस्था बिगड़ी है-अखिलेश
Next articleGST में बदलाव के कारण देश में 15 दिन पहले ही दिवाली जैसा था माहौल-मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here