पपीता सेहत के लिए होता है फायदेमंद

0

पपीता सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। पपीता एक एेसा फल है जो किसी भी मौसम में आसानी से मिल जाता है। इसका सेवन करके कई बीमारियों से बचा जा सकता है। पपीते फल के रूप में खाया जाता है। इसकी सब्जी भी काफी स्वादिष्ट होती है। कच्चा और पका पपीता दोनों स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते है। आज हम आपको बताते है कि कच्चा और पक्का पपीते के खाने से क्या फायदे होते हैं?

1. हरे पपीते में पके पपीते की तुलना में पोटैशियम ज्यादा होता है हांलाकि पके पपीते में पोटैशियम की जरूरत पड़ती है इसलिए हरे पपीते का सेवन करें।

2. फ्लूड पके पपीते में ज्यादा पाया जाता है, इसमें एलर्जी और त्वचा में खुजली होने की संभावना ज्यादा होती है। प्रैग्नेंसी में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

3. बच्चे के जन्म के बाद अधिकतर महिलाएं कच्चे पपीते की सब्जी खाती हैं क्योंकि इससे मां के दूध में वृद्धि होती है।

4. पके पपीते में फाइबर और विटामिन अधिक मात्रा में पाए जाते है। इसमें मौजूद विटामिन तनाव को दूर करता है और कोलेस्ट्रोल को नियंत्रण में रखता है।

5. कच्चा पपीता का सेवन करने से कैंसर का खतरा कम होता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बनने से रोकते हैं।

Previous articleइस मंदिर में देवी को चढ़ाई जाती है हथकड़ी
Next articleसैमसंग ने नोट-7 का उत्पादन, बिक्री बंद की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here