मण्डला – (ईपत्रकार.कॉम) |अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मण्डला श्री मणीन्द्र सिंह ने आज मण्डला में स्थित श्री दिनेश पमनानी एवं श्यामलदास के पटाखा प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुर्घटना के समय अतिआवश्यक अग्निशामक यंत्रों एवं रेत की उपलब्धता का नही होना पाया।
इस दौरान उन्हें उक्त प्रतिष्ठानों से 35 पीस आउटडेटेट सोर्ट बम भी बरामद किये। निरीक्षण के समय नायब तहसीलदार श्री कुणाल राउत एवं श्री तेजीलाल धुर्वे उपस्थित रहे।





























































