बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों से रूबरू हुए योजना आयोग के सलाहकार श्री बालस्कर

0

बुरहानपुर – ईपत्रकार.कॉम |खकनार जनपद पंचायत सभागृह में मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद् के विस्तार कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक व सहचर्चा का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य योजना आयोग भोपाल के सलाहकार श्री पी.सी.बालस्कर ने जिले में संचालित विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुये कहा कि, हर क्षेत्र में नंबर-1 पर रहने का प्रयास करें। हमेशा सकारात्मक सोच के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि, सबसे पहले शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जायें। श्री बालस्कर ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत अध्ययनरत सामजिक कार्यकर्ताओं एवं विस्तार कार्यकर्ताओं की समीक्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों ‘‘संकल्प से सिद्धी‘‘ कार्यक्रम में सी.एम.सी.एल.डी.पी.के विस्तार कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। विस्तार कार्यकर्ताओं को आवंटित पंचायतों में कर्मकार मण्डल के सर्वे के साथ ही स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।

जिला समन्वयक श्री महेन्द्रपाल सिंह भाटी ने जिले में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा की जा रही गतिविधियों व कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला योजना अधिकारी श्रीमती किस्मत साहनी, कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग तथा विकासखण्ड समन्वयक श्री शिवशंकर शर्मा सहित सी.एम.सी.एल.डी.पी. के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Previous articleयूपीएससी एग्जाम एक्सपर्ट श्री एस.बलियान देंगे मार्गदर्शन
Next articleशासकीय योजनाओं में ऋण वितरण संबंधी बैंकर्स की बैठक संपन्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here