राहुल गांधी हैं ‘चमगादड़ों के नेता’ इसलिए गुजरात में हुआ विकास दिखाई नहीं दे रहा है-CM विजय रुपाणी

0

अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्हें चमगादड़ों का नेता कह डाला। रुपाणी ने कहा कि राहुल को भी चमगादड़ की तरह गुजरात में हुआ विकास दिखाई नहीं दे रहा है। गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सियासी पारा चढ़ता जा रहा और नेताओं के बोल भी बिगड़ते जा रहे हैं।

जूनागढ़ में दिवाली मिलन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए रुपाणी कहा कि राहुल ने पिछले दिनों गुजरात विकास को लेकर भाजपा पर तंज कसा था, यहा तक उन्होंने राज्य के विकास को पागल तक करार दे दिया था लेकिन गांधी चमगादड़ों के नेता जैसे लगते हैं जिन्हें यहां का विकास नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि कहा कि जैसे चमगादड़ को दिन के उजाले में कुछ नजर नहीं आता ठीक वैसे ही राहुल को भी गुजरात का विकास दिखाई नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कान खोलकर सुन ले उनके लिए विकास की बातें मजाक होंगी लेकिन भाजपा के लिए विकास मिजाज है, भाजपा विकास की राह पर है और हमेशा रहेगी।

Previous articleहम रहें या न रहें, इस देश को बदनाम नहीं होने देंगे-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Next articleमन की बात : खादी फॉर नेशन से खादी फॉर ट्रांसफॉर्मेशन का वक्त’: पीएम मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here