अगर आप इस बैंक का ATM कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उसे तुरंत बदलवा लें

0

अगर आपका सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े बैंक पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) में है तो यह खबर आपके लिए है। बैंक ने अपने सभी ग्राहकों से कहा है कि अगर वह प्रोप्रिएटरी मैग्नेटिग स्ट्रिप आधारित पुराने ATM कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उसे तुरंत बैंक जाकर उसे बदलवा लें।

बैंक ने कहा है कि वह पहली जनवरी से इस तकनीक पर आधारित सभी ATM कार्डों को ब्लॉक करने जा रहा है। जिन PSB ग्राहकों के पास अब भी पुराने ATM कार्ड हैं ।

उन्हें बैंक जाकर नई तकनीक यानि EVM चिप पर आधारित कार्ड के लिए आवेदन करना होगा, बैंक के मुताबिक नए कार्ड को किसी भी बैंक की ATM मशीन या प्वाइंट ऑफ सेल मशीन पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। गौरतलब है कि स्टेट बैंक सहित कई दूसरे बड़े बैंक मैगनेटिग स्ट्रिप आधारित पुराने ATM कार्डों को पहले ही बंद कर चुके हैं।

Previous articleनोटबंदी का एक साल: मोदी ने लोगों को किया नमन, राहुल बोले- याद करो आंसू
Next articleखेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती सिंधिया ने स्व.रामसिंह यादव के निवास स्थान पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here