खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती सिंधिया ने स्व.रामसिंह यादव के निवास स्थान पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

0

शिवपुरी – ईपत्रकार.कॉम |खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कोलारस विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्व. रामसिंह यादव के निधन होने पर उनके निवास स्थान खतौरा पहुंचकर स्व. यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती सिंधिया ने स्व.रामसिंह यादव की पुत्री श्रीमती मिथलेश यादव, उनके पुत्र महेन्द्र सिंह यादव एवं शोक संतृप्त परिवार से चर्चा करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने मृत आत्मा की शांति के लिए और इस दुःख की घड़ी को सहन करने की परिजनों को शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान विधायक पोहरी श्री प्रहलाद भारती, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष शिवपुरी श्री मुन्नालाल कुशवाह, पूर्व विधायक श्री ओमप्रकाश खटीक सहित जनप्रतिनिधि अधिकारीगण उपस्थित थे।

Previous articleअगर आप इस बैंक का ATM कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उसे तुरंत बदलवा लें
Next article10 एल नहर की सफाई कराने की मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here