धोनी ने जो भारतीय टीम के लिए किया है, बहुत लोग वे चीजें नहीं कर पाए-गौतम गंभीर

0

विराट कोहली के बाद भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल ओपनरस में गिने जाने वाले खिलाड़ी गौतम गंभीर ने भी आलोचनाओं से घिरे महेंद्र सिंह धोनी का पक्ष लिया है।

गंभीर ने कहा कि धोनी ने जो भारतीय टीम के लिए किया है, बहुत सारे लोग वे चीजें नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि अच्छा वक्त तो संभालना आसान होता है, लेकिन जिस तरह धोनी बुरे दौर से निपटे, वो असाधारण है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (2011-12) के साथ हुए मैचों के बाद शांत स्वभाव वाले माही ने जिस तरह टीम को संभाला, उसका जिक्र करते हुए गंभीर ने उनकी बेहद तारीफ की।

धीमी बल्लेबाजी के कारण हुई आलोचना
बता दें कि राजकोट में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत को न्यूजीलैंड से हार मिली थी और महेंद्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठे थे। देश के पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट विशेषज्ञों ने भी उनकी आलोचना कर नई बहस को जन्म दिया था।

Previous articleकैशलेस की मुहिम में रेलवे टॉप पर, 98 प्रतिशत लेनदेन हुआ डिजिटल
Next articleप्रद्युम्न हत्याकांड: ग्रेड की दौड़ में हमने मानवता को पीछे छोड़ दिया है-रेणुका शहाणे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here