भारतीय सेना से बचाव के लिए बनाएंगे बंकर-प्रधानमंत्री अब्बासी

0

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय सैनिकों की कथित गोलीबारी से आम लोगों की सुरक्षा करने के लिए नियंत्रण रेखा पर कम्युनिटी बंकरों का निर्माण किया जाएगा.

पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि अब्बासी ने सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा और पीओके ‘प्रधानमंत्री’ राजा फारूक हैदर के साथ शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के चिरिकोट सेक्टर का दौरा किया.

सीमा पार गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवार वालों और घायलों से बातचीत करते हुए अब्बासी ने उनकी प्रतिबद्धता और संकल्प की तारीफ की.

उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए वित्तीय मदद का ऐलान किया और कम्युनिटी बंकर के निर्माण के लिए कोष को स्वीकृति प्रदान की.

अब्बासी के इस दौरे के समय उनको इलाके के जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने जानकारियां दी और भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से कथित तौर पर किए जाने वाले संघर्ष विराम के कथित उल्लंघन के बारे में सूचित किया.

Previous articleआयु वर्ग की टीमों में कड़ी प्रतिस्पर्धा बेहद जरूरी: छेत्री
Next articleलेबनानी प्रधानमंत्री को सऊदी अरब ने इस्तीफे के लिए मजबूर किया -हिज्बुल्ला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here