फ्लिपकार्ट, अमेजॉन फिर लाया ‘बिग सेल’, जमकर करें shopping

0

नई दिल्लीः दशहरे के मौके पर ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और अमेजॉन ने मेगा सेल शुरू की थी। अगर आप इस सेल में खरीदारी नहीं कर पाए तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि इन दोनों कंपनियों ने फिर से एक ‘मेगा सेल’ की घोषणा की है।

अमेजॉन जहां ‘द ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ के नाम से सेल लेकर आ रही है, वहीं फ्लिपकार्ट पर ‘बिग दिवाली सेल’ मिलेगी। ‘बिग सेल’ का यह तीसरा राऊंड 25 अक्तूबर को आधी रात से 28 अक्तूबर की रात 11:59 तक चलेगा। दोनों ई-कॉमर्स पोर्टल पर कपड़े, गैजेट्स, स्मार्टफोन्स समेत तमाम चीजों पर डिस्काऊंट ऑफर किया जाएगा।

इसके अलावा फ्लैश सेल का भी ऑप्शन होगा, जिसमें आधे घंटे के लिए कुछ सामान भारी डिस्काऊंट पर उपलब्ध होंगे। सेल के दौरान रिटेलरों की तरफ से टाइमर और बचे सामानों का प्रतिशत भी दिखाया जाता रहेगा। इसकी मदद से कस्टमर स्टॉक खत्म होने से पहले सही समय पर सामान खरीद सकेंगे। डील के बारे में अभी और जानकारियां आनी बाकी हैं।

Previous articleअगर पाकिस्तान में ‘तीसरी ताकत’ आई तो शरीफ होंगे जिम्मेदार: इमरान
Next articleराजनीति से संबंधित मामलों में हम असुरक्षित महसूस करते हैं: अजय देवगन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here