मैं हमेशा से स्टाइलिश हूं, अचानक ऐसा नहीं हुआ: प्रियंका

0

एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ने पिछले एक साल में हॉलीवुड में अपनी शानदार प्रजेंस का अहसास कराया है लेकिन प्रियंका का मानना है कि उनको पहले से ही स्टाइल की समझ थी और इंटरनेशनल स्टार बनने से इसका कुछ भी लेना-देना नहीं है।

 बॉलीवुड हीरोइन ने कहा कि उनके नियमित रूप से यहां रहने पर अमेरिका के लोगों ने जाना कि उनको स्टाइल की समझ है। प्रियंका ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि पिछले एक साल में मैं अचानक से स्टाइलिश हो गई हूं. मेरे ख्याल से स्टाइल हमेशा से ही मुझमें था।

मैं हमेशा से सोचती थी कि मेरे कपड़े आरामदायक होने चाहिए। मुझे लगता है कि जब मैं अमेरिका आई तो इस देश को मेरे स्टाइल के बारे में थोड़ा ज्यादा मालूम चला लेकिन मेरा स्टाइल वही रहा।’’

Previous articleराष्ट्रपति की सैलरी में होगी 200% से ज्यादा बढ़ोतरी
Next articleभारत के पास 492 परमाणु बम बनाने की प्रर्याप्त सामग्री: पाकिस्तान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here