56 इंच नहीं, 50 इंच है मोदीजी का सीना

0
लखनऊ। 2014 के लोकसभा चुनावों में 56 इंच के सीने का दम ठोंकने वाले नरेंद्र मोदी को लेकर नया खुलासा हुआ है। अब उनका सीना 50 इंच का रह गया है।
दरअसल, मोदी शुक्रवार को यहां के बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी (बीबीएयू) के दीक्षांत समारोह में हिस्से लेंगे। इसके लिए मोदी की नाप का अचकन तैयार किया जा रहा है। दर्जी को दिए गए नाप के मुताबिक मोदी का सीना 50 इंच का बताया गया है।
मामूल हो, पिछले लोकसभा चुनावों में एक रैली में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर तंज करते हुए मोदी ने कहा था, नेताजी कहते हैं, मोदी में दम नहीं है कि यूपी को एक और गुजरात बना दे, आप जानते हैं, एक और गुजरात बनाने के लिए क्या चाहिए? इसके लिए 56 इंच की छाती चाहिए।
बहरहाल, ताजा खबर है कि यूनिवर्सिटी के अफसरों ने अचकन तैयार करने के लिए पीएमओ से मोदी के चेस्ट साइज का नाप पूछा था। इसके बाद पीएमओ से जानकारी दी गई कि सीने का साइज 50 और कंधों का 21 इंच है।
इस मसले पर जब अचकन तैयार कर रहे दर्जी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। दर्जी ने इसलिए कुछ बोलने से इनकार कर दिया क्योंकि, यह एक राजनीतिक मामला है।

 

Previous articleसलविंदर सिंह के घर समेत 6 ठिकानों पर एनआईए ने मारा छापा
Next articleरणबीर से ब्रेकअप के बाद किसका सहारा ले रहीं हैं कटरीना?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here