सुरक्षा में बड़ी चूक, राहुल गांधी बाल-बाल बचे

0

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आगरा रोड शो में सुरक्षा की बड़ी चूक सामने आई है। शहर के सर्राफा बाजार में चल रहे रोड शो के दौरान राहुल गांधी को करंट का झटका लगा है। हालांकि‍ वे सुरक्षि‍त हैं। उनका रोड शो जारी है। इससे पहले 28 सि‍तंबर को बरेली और रामपुर के बीच रोड शो के दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भि‍ड़ंत हो गई थी।

दरअसल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में किसान महायात्रा कर रहे हैं। किसान यात्रा के तहत राहुल गांधी आज आगरा में रोड शो कर रहे हैं। यहां सर्राफा बाजार में पहुंचने पर वे अग्रसेन महाराज की मूर्ति‍ पर माल्‍यार्पण के लि‍ए पहुंचे। इसी दौरान वहां एक खुली तार से उनकी बॉडी टच हो गई। बताया जाता है कि‍ उन्‍हें करंट का झटका लगा। वे उससे बचते नजर आए। हालांकि‍ वे सकुशल हैं। उनका रोड शो सर्राफा बाजार से नि‍कल चुका है।

प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमले से नहीं चूके। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने 7वां वेतन आयोग लागू किया, लेकिन इससे सेना खुश नहीं है। राहुल ने कहा कि 33 हजार करोड़ का मनरेगा के बजट को खत्‍म कर दिया गया। ऐसा करके मोदी ने गरीब जनता का धन 15 अमीरों में बांट दिया।

Previous articleपाकिस्तान चले जाएं सलमान खान-शिवसेना
Next articleअपने ‘बेस्ट फ्रेंड’ पाकिस्तान के लिए भारत से पंगा लेगा चीन!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here