शिवसैनिकों ने दंगल का किया विरोध, जलाया आमिर का पोस्टर

0

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘दंगल’ के विरोध में आज यहां शिव सैनिकों ने प्रदर्शन किया और अभिनेता के पोस्टर जलाये। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने नावेल्टी सिनेमा लालबाग पर एकत्र होकर आमिर खान की जल्द ही रिलीज हुई फिल्म दंगल को लेकर आमिर खान के पोस्टर जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

शिव सैनिकों का कहना था कि कुछ दिनों पहले आमिर खान के बेतुके बयान कि ‘देश में भय का माहौल है..’ का शिवसेना पुरजोर विरोध करती है और ऐसे कलाकार की फिल्म का बहिष्कार करने की अपील करती है, जिसे देश का माहौल ही उसके प्रति अनुकूल नहीं लगता। उन्होने कहा कि आमिर खान को नहीं भूलना चाहिए कि वह एक कलाकार हैं उन्हें अपने दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए। ऐसा बयान देकर वह देश की अखण्डता व समरसता को क्षति पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं, जो बर्दाश्त के काबिल नही है। उन्हें तत्काल देश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

Previous articleमहापुरूषों के स्मारकों के संबंध में दोहरा मापदंड अपना रही है भाजपा: मायावती
Next articleपाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सिंधु का जल रोकने की भारत ने शुरू की कवायद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here