सरकार ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए जारी किया नोटिफिकेशन

0

केंद्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिये संशोधित वेतनमान की अधि‍सूचना जारी कर दी. इससे केंद्रीय कर्मचारियों के बेसिक पे में 2.57 गुना की बढ़ोतरी होगी.

न्यूनतम सैलरी 18 हजार और अधिकतम ढाई लाख
1 जनवरी 2016 से केंद्र सरकार में न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये मासिक होगा और अधि‍कतम सैलरी 2.5 लाख रुपये महीना होगी. अधिसूचना के अनुसार नए वेतन मैट्रिक्स के तहत 1 जनवरी 2016 को कर्मचारियों का नया वेतन मौजूदा वेतन (बेसिक सैलरी और ग्रेड पे का योग) के 2.57 गुना के बराबर होगा.

साल में दो बार इंक्रीमेंट
इसके साथ साल में इंक्रीमेंट के लिए दो तारीखें- 1 जनवरी अौर 1 जुलाई तय की गई है. फिलहाल इसके लिये सिर्फ 1 जुलाई की तारीख थी. कर्मचारियों की नियुक्ति, प्रमोशन या अप्रेजल अनुदान के आधार पर इन दोनों तारीखों में से किसी एक तारीख को वेतन में सालाना वृद्धि होगी.

मंत्रिमंडल ने पिछले महीने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन में वृद्धि की मंजूरी दे दी थी. इससे सरकारी खजाने पर सालाना 1.02 लाख करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.

Previous articleहिलेरी क्लिंटन ने रचा इतिहास, बनीं अमेरिकी राष्ट्रपति पद की पहली महिला प्रत्याशी
Next articleRainy Season, इन दिनों करें त्वचा की खास देखभाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here