अगर आप भी ग्रीन टी पीते हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर…

0

जब भी वजन कम करने की बात आती है तो लोग ग्रीन टी का नाम लेते हैं। महिलाएं तो इसे लेकर काफी ज्‍यादा एक्‍साइटेड रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी इसका इस्‍तेमाल कर रहे हैं तो सबसे पहले इस खबर को पढ़ लें। हाल ही में ग्रीन टी के सेवन को लेकर बड़ा सर्वेहुआ है। जिसमें कई बड़ी चौकाने वाले परिणाम सामने आए हैं…

जी हां हाल अगर आप भी वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का इस्‍तेमाल करते हैं तो रुक जाएं। इसके सेवन से हो सकता आपका वजन तो कम होगा लेकिन आपकी सेहत पर गलत प्रभाव भी पड़ सकता है। यह हम नहीं बल्‍कि कैलिफोर्निया-इरविन यूनिवर्सिटी का कहना है। यहां पर हाल ही में ग्रीन टी को लेकर मक्‍खियों पर एक बड़ा सर्वे हुआ है। इस दौरान अध्‍ययन कर्ताओं ने पाया कि ग्रीन टी के अधिक सेवन से प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है।

इससे महिलाओं को काफी परेशानी होती है। इतना ही नहीं इसके अधिक सेवन से शरीर में मौजूद कोशिकाएं मृत होने लगती हैं। जिससे साथ ही शरीर का विकास भी रुक जाता और शरीर काफी कमजोर भी हो जाता है। इस संबंध में अध्‍ययन कर्ताओं का कहना है कि ग्रीन टी एक प्राकृतिक उत्पाद है। इसका इस्‍तेमाल एक हिसाब तक ही करना ठीक होता है। इसका जरूरत से ज्यादा सेवन शरीर को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है।

Previous articleSBI ने पेटीएम के साथ साथ सभी ई-वॉलिट्स को किया ब्लॉक
Next articleगुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री श्री चौहान गुरूद्वारा पहुँचे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here