ई-पत्रकार नई दिल्ली। बेंगलुरु में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक और वारदात हुई है। बेंगलुरु में राह चलती एक लड़की से छेड़छाड़ का एक और मामला सामने आया है।
विरोध करने पर बदमाश ने लड़की की चीभ काट ली। साफ है कि 31 दिसंबर को कई लड़कियों से छेड़छाड़ के बाद भी बेंगलुरु में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
पीड़ित लड़की का आरोप है कि जब वो शाम के वक्त काम से घर लौट रही थी तो एक लड़के ने बेंगलुरु के केजी हिल्स इलाके में सुनसान जगह देखकर उसे दबोचने की कोशिश की और विरोध करने पर उसे घायल कर दिया।
हमलावर पीछे से आया था इसलिए लड़की उसे देख नहीं पाई। वारदात के बाद सदमे में आई लड़की को अस्पताल ले जाया गया। अब पुलिस उस इलाके के तमाम घरों और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से सुराग की तलाश कर रही है।
बता दें कि बेंगलुरु में नए साल के मौके पर बेंगलुरु के एमजी रोड और ब्रिगेड रोड पर जिस तरह से कई लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई उसके बाद देश भर में हड़कंप मच गया।
https://epatrakar.com/why-girls-run-while-leaving-her-sandals/
हुल्लड़ हंगामा कर रहे लड़कों ने जश्न की आड़ में जो घिनौना काम किया उससे पूरा देश शर्मसार हो गया। लड़कियों ने ये आरोप भी लगाया कि उनके साथ पुलिस की मौजूदगी में छेड़छाड़ हुई, लेकिन वर्दीवाले कुछ नहीं कर पाए।





























































