8000 रुपये से भी कम कीमत में यह है क्रेडिट कार्ड जितना पतला और छोटा फोन

0

क्या कभी आपने क्रेडिट कार्ड के साइज जितने फोन्स के बारे में सुना है? नहीं, तो हम आपको बता दें कि दुनिया में क्रेडिट कार्ड के साइज जितने फोन भी बनाए गए हैं। जो कई ऑनलाइन साइट्स पर उपलब्ध हैं। ऐसे फोन्स, स्मार्टफोन्स नहीं, बल्कि फीचर फोन होते हैं। इनकी स्क्रीन काफी छोटी होती है और ये यूज करने में भी आसान होते हैं। इन फोन्स के साथ केवल माइक्रोयूसबी केबल दी जाती हैं। ऐसे में अगर आप भारी भरकम और बड़े स्मार्टफोन्स से तंग आ चुके हैं, तो ये फोन आपके बेहद काम आ सकते हैं।
अमेरिका ने बनाया लाइट फोन?
अमेरिका की कंपनी अ मीडियम कॉर्पोरेशन ने एक लाइट फोन तैयार किया है। इस फोन में न तो इंटरनेट एक्सेस है और न ही कैमरा। इस फोन में 2G नैनो सिम लगाई जा सकती है। ताकि कॉल्स आ सकें या किसी को आप कॉल कर सकें। इसमें एक टच मॉड्यूल, माइक्रोफोन, स्पीकर, टच मॉड्यूल और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। इसे चलाने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में एक एप डाउनलोड करनी होगी। जो इस फोन पर कॉल को फॉरवर्ड करेगा। आपको बता दें कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 3 हफ्तों तक चलती है।

इसी साल लॉन्च हुआ लाइट फोन?
यह फोन इसी साल लॉन्च किया गया था। खबरों की मानें तो इस फोन की कीमत 100 डॉलर यानि करीब 7000 रुपये है। कंपनी इसे एंटी-स्मार्टफोन बता रही है। यह फोन ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।

Previous articleगूगल ने भारत में 100 रेलवे स्टेशन पर शुरु की वाइ-फाइ सर्विस
Next articleनोटबंदी के बाद घटी बिस्किट की बिक्री : पारले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here