फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बीसीसीआई

0

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जस्टिस लोढा कमेटी की सिफारिशों के मद्देनजर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बीसीसीआई ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से अपील की ​कि कोर्ट अपने फैसल में संसोधन करे और दुबई में होने वाली बैठक के लिए तीन के बजाए केवल एक नाम तय किया जाए।

उल्लेखनीय है कि दो से पांच फरवरी के बीच दुबई में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बैठक का आयोजन होना है। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए तीन नाम प्रस्तावित किए हैं। अदालत ने पहले इसके लिए विक्रम लिमये, अमिताभ चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी के नाम प्रस्तावित किए थे।

बीसीसीआई का कहना है कि तीन व्यक्तियों के बैठक में शामिल होने का कोई औचित्य नहीं है। इसके लिए एक प्रतिनिधि ही पर्याप्त है। इस सुनवाई के बाद ही इसपर कोई अहम फैसला होगा।

Previous articleबीवी की कोन सी बातें सुनते ही दूर भागते है पति!
Next articleअसाधारण समय में साधारण बजट, उम्मीदें रह गई अधूरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here