अब गोल्फ का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नहीं बन पाऊंगा : टाइगर वुड्स

0

दुनिया के दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स ने चोट के 15 महीने बाद जाकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर वापसी तो कर ली है लेकिन उनका मानना है कि वह अब पहले की तरह गोल्फ के सर्वश्रेष्ठ और महान खिलाड़ी नहीं बन पाएंगे।

पीठ व घुटने की चोट और उसकी सर्जरी के बाद वुड्स को करीब डेढ़ वर्ष तक मैदान से बाहर रहना पड़ा था और हाल ही में उन्होंने इस खेल में 15 महीने बाद वापसी की है। 14 बार के मेजर चैंपियन वुड्स ने दिसंबर माह में दुबई में डेजार्ट क्लासिक से गत सप्ताह ही वापसी की थी लेकिन पीठ में ऐंठन के कारण उन्हें पहले ही दौर के बाद हटना पड़ा। 41 वर्षीय वुड्स ने कहा- मेरे साथ ऐसा कई बार हुआ जब मुझे लगा कि मैं वापसी नहीं कर सकूंगा। मेरे लिए यह बहुत ही मुश्किल भरा समय रहा। कर सकूंगा। मेरे लिए यह बहुत ही मुश्किल भरा समय रहा। मुझे बहुत बार यही अहसास होता रहा कि मैं अब कभी भी एलीट स्तर पर गोल्फ नहीं खेल सकूंगा।

पीजीए टूर में 79 खिताब जीते हैं, लेकिन वर्ष 2008 के बाद से एक भी मेजर चैंपियनशिप नहीं जीत सके वुड्स ने कहा- कई बार तो मैं सिर्फ बिस्तर से बाहर उठकर खेलना चाहता था लेकिन अब भी मैं अच्छा महसूस करता हूं लेकिन सर्वश्रेष्ठ नहीं। मुझे नहीं लगता कि मैं वापस से कभी महान खिलाड़ी बन सकूंगा। मुझे एक के बाद एक तीन घुटने और पीठ की सर्जरी करानी पड़ी हैं।

Previous articleइन्फोसिस में जो कुछ हो रहा है, उससे मैं दुखी हूं: नारायणमूर्ति
Next articleअजहर अली ने छोड़ी कप्तानी, सरफराज को मिल सकती है कमान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here