भाई को पागल बता भाभी के साथ की शर्मनाक हरकत

0

ग्रेटर नोएडा में शर्मसार करने वाली वारदात हुई । एक व्यक्ति ने अपने भाई की दिमागी बीमारी का फायदा उठा कर भाभी के साथ पाक रिश्ते को तार-तार करने वाली वारदात को अंजाम दिया। मामला थाने पहुंच गया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

ये वारदात ग्रेटर नोएडा के नवादा गांव की है। कासना थाना पुलिस में दर्ज एफआईआर में कहा गया कि गांव की एक महिला का पति पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार था। महिला अपने पति का इलाज करा रही थी। इस दौरान महिला के देवर की नीयत खराब हो गई। वह अपनी भाभी को पति की बीमारी का ताना देकर उसे छोड़ने देने की बात करने लगा। बुधवार को देवर ने मौका देखकर भाभी के साथ अ#श्लील हरकत और छेड़छाड़ करना  शुरू कर दी।

देवर की इस हरकत से नाराज महिला ने चप्पलों से उसे जमकर पीटा और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Previous articleकर्जा न चुकाने वालों को यहाँ मिलती है अनोखी सज़ा – जिसे सुनकर आप भी चौक जाएंगे
Next article2016 में इस WWE रेसलर ने की 11 मिलियन डॉलर की कमाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here