PNB ने अपने ग्राहकों को नए साल में दिया तोहफा,बढ़ाई ब्याज दरें

0

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को नए साल का तोहफा दिया है। पीएनबी ने विभिन्न मियाद की 10 करोड़ रुपए तक के डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 1.25 प्रतिशत तक वृद्धि करने की घोषणा की। ये दरें पहली जनवरी से लागू होंगी। बैंक के अनुसार एक करोड़ रुपए तक की राशि के लिए 7-29 दिन के डिपॉजिट पर ब्याज दर 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.25 प्रतिशत की गई।

सालाना अवधि के लिए भी बढ़ी दर
इसी तरह 30-45 दिन की जमा पर ब्याज दर 4.50 से बढ़ाकर 5.25 प्रतिशत कर दी गयी है। 46-90 दिन की जमा पर ब्याज दर 6.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा जो पहले 5.50 प्रतिशत था। 91-179 दिन की जमा पर दर छह से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दी गयी है। बैंक एक से दस करोड़ रुपये तक की बड़ी राशि की 7-45 दिन की मियाद वाली जमा पर अब चार की जगह 4.8 प्रतिशत ब्याज देगा। इसी तरह 46-179 दिन की जमा पर चार की जगह 4.9 प्रतिशत, 180-344 दिन की जमा पर 4.25 की जगह पांच प्रतिशत ब्याज मिलेगा। एक साल की अवधि वाले जमा पर ब्याज दर पांच से बढ़ाकर 5.7 प्रतिशत, एक से तीन साल के लिए पांच से बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत तथा तीन से 10 साल की अवधि के लिए ब्याज दर पांच से बढाकर 5.25 प्रतिशत कर दी गयी है।

Previous articleअगर आप भी नए साल में सब कुछ अच्छा चाहते है तो अवश्य करे ये काम
Next articleअगर आप भी घुुटनों का दर्द से परेशान है तो अपनाए ये उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here