कोलार लोकसेवा केन्‍द्र को आदर्श लोकसेवा केन्‍द्र बनाया जाएगा – कलेक्टर डॉ. खाड़े

0

भोपाल – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर डॉ. खाड़े ने आज कोलार लोकसेवा केन्‍द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि इस केन्‍द्र को आदर्श लोकसेवा केन्‍द्र बनाने के लिए केन्द्र में डिजीटल एल.ई.डी. की व्यवस्था की जाए। ताकि लोकसेवा केन्द्र से प्राप्त होने वाली सुविधाओं की जानकारी आम नागरिकों को आसानी से उपलब्ध हो।

केन्‍द्र पर दिव्यांगजनों के लिए रैम्प एवं व्हील चैयर की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि केन्द्र प्रागंण में हरियाली के लिए पार्क एवं पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। जहाँ लोगों की बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका दास, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राज्य लोकसेवा अभिकरण श्री नंदकुमारन, अपर कलेक्टर श्रीमती दिशा नागवंशी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Previous articleशुद्ध भाव से हर-हर महादेव कहने से शिव की उपासना पूरी होती है : शंकराचार्य श्री दिव्यानन्द तीर्थ
Next articleसामूहिक नमस्कार 12 को समय-सीमा बैठक में दिए गए निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here