मुख्यमंत्री शामिल हुए तेरहवीं में, व्यक्त की शोक संवेदनाएं

0

सीहोर – (ईपत्रकार.कॉम) |मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार 11 सितम्बर को जिले की रेहटी तहसील के ग्राम काकरदा पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री श्री अनारसिंह चौहान की माताजी स्व. श्रीमती नथियाबाई के तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने परिजनों से शोक संवेदनाएं व्यक्त कर उन्हें ढांढस बंधाया।

कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री गुरूप्रसाद शर्मा, वेयर हाउसिंग कार्पोंरेशन अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, मार्कफेड अध्यक्ष श्री रमाकांत भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे, एसपी श्री मनीष कपूरिया सहित अन्य शासकीय सेवक तथा बडी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित थे।

Previous articleग्रामीणों को रोग से बचाव के लिए जागरूक करें-कलेक्टर
Next articleहितग्राहीमूलक योजनाओं में वित्त पोषण की कार्यवाही शीघ्र सम्पादित हो इसके लिए विशेष रूचि लेकर योजनाओं के प्रकरणों का निराकरण करें- कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here