विजेता खिलाडि़यों को डीआरएम सुनकर ने किया पुरस्कृत – खेल चेतना मेला

0

रतलाम 10 जनवरी 2018। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा आयोजित 20वें खेल चेतना मेला में विभिन्न खेल मैदानों पर खेल प्रतिस्पर्धाएं चल रही है। शा. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय खेल मैदान पर आयोजित एथलेटिक्स एवं हॉकी के मुकाबलों में अतिथि डी.आर.एम. आर.एल. सुनकर ने खिलाडि़यों का उत्साहवर्द्धन किया तथा खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया।

श्री सुनकर ने विजेता खिलाडि़यों को सम्बोधित करते कहा कि जीवन में कई जगह प्रतिस्पर्धा करना पड़ती है। प्रसन्नता है कि बच्चे खेल प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहे है। श्री सुनकर ने खिलाडि़यों को शुभकामनाएं एवं 20 वर्षों से सतत खेल चेतना मेला जैसे आयोजन के लिए आयोजक चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन को बधाई भी दी। यहां महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष महेन्द्र नाहर, प्राचार्य संजय वाते, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, डॉ. नरेन्द्र मेहता, प्रकाश मूणत, वीरेन्द्र गांधी, समिति सचिव मुकेश जैन, जयन्त वोरा, डीसीएम अजय ठाकुर, एस.एम. जुलियस चाको, खेल संयोजक प्रकाश व्यास, अमरीक राणा, राकेश शर्मा, लक्ष्मणसिंह आदि उपस्थित थे।

Previous articleएक क्लिक में पढ़े 10 जनवरी 2018 की बड़ी और चर्चित खबरें
Next articleएक क्लिक में पढ़े 20वें खेल चेतना मेले में हुए अबतक के रोमांचक खेल मुकाबलों के बारे में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here