उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया ने 6 महाविद्यालयों के संचालकों को आदेश प्रतियाँ सौंपी

0

उच्च  शिक्षा विभाग ने शिक्षण संस्थानों में एक जुलाई से शिक्षण सत्र प्रारंभ करने के लिये नई व्यवस्था की है। नई व्यवस्था के अनुसार प्रदेश में नवीन महाविद्यालय, महाविद्यालयों में नवीन विषय प्रारंभ करने और निरंतरता प्रस्ताव पर अनुमति देने के लिये ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। प्रक्रिया को 30 जनवरी तक अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जायेगा।

नई व्यवस्था की श्रंखला में आज उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने 25 अशासकीय नवीन महाविद्यालय तथा नवीन विषय शुरू करने के आदेश संचालकों को सौंपे। आयुक्त उच्च शिक्षा श्री नीरज मण्डलोई ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया से महाविद्यालय के संचालकों को अनावश्यक रूप से चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और अनुमति देने में भी विलम्ब नहीं होगा।

Previous articleमतदान कार्य में लगे सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल अधिकारी जिम्मेदारी के साथ करे कार्यः-श्री अनुराग चौधरी
Next articleगृह मंत्री ने डोहेला महोत्सव की ख्याति प्रसारित करने का यशस्वी, प्रयत्न किया – केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here