IPL में होने वाली नीलामी से खिलाडिय़ों का ध्यान भंग होना लाजमी है-डुप्लेसिस

0

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने यह माना कि इस सप्ताहांत में आईपीएल के लिए होने वाली नीलामी से खिलाडिय़ों का ध्यान भंग होना लाजमी है। डुप्लेसिस ने कहा कि चकाचौध से भरी यह लीग अब उनके जीवन का अहम हिस्सा है। आईपीएल के अगामी सत्र के लिए खिलाडिय़ों की बोली 27 और 28 जनवरी को लगनी है जब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट श्रृंखला के तीसरे मैच के आखिरी दो दिन का खेल होगा।

डुप्लेसिस ने कहा कि जब टीम मैदान में होगी खिलाडिय़ों का ध्यान मैच पर होगा। उन्होंने कहा,‘‘हमारे पास फोन नहीं होगा ऐसे में बोली की जानकरी लेना मुश्किल होगा। कुछ हद तक ध्यान भंग हो सकता है, यह सामान्य है। ऐसा इंसानों के साथ होता हैं। आईपीएल हम सभी की जिंदगी का अहम हिस्सा है।’’ दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने कहा,‘‘टीम प्रबंधन और खिलाडिय़ों के लिए जरूरी है कि अपनी ऊर्जा और ध्यान मैच पर रखे।’’ डुप्लेसिस के साथ क्विंटन डी कॉक, हाशिम अमला, कगीसो रबादा, मॉर्न मॉर्केल, लूंगी एनगिडी, डीन एल्गर और वर्नोन फिलैंडर आईपीएल बोली प्रक्रिया का हिस्सा होंगे।

Previous articleराजनीति के कारण भारत-पाक के बीच नहीं हो रहा कोई मैच – शोएब अख्तर
Next articleJio Republic day offer : गणतंत्र दिवस पर जियो ने पेश किए नए प्लान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here