मेरी 2008 की टीम से बेहतर है आज की अंडर-19 टीम : कोहली

0

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आज विश्व कप में खेल रही भारतीय अंडर-19 टीम की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि वह शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले फाइनल पर वह करीब से नजर रखेंगे।

कोहली ने कहा, ‘‘यह देखना शानदार (अंडर-19 टीम को अच्छा प्रदर्शन करते देखना) है। जब टीम वहां जा रही थी तो मेरी उनसे हुई थी। यह कमाल की टीम है। मैं अपनी टीम (2008 में कोहली के नेतृत्व में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम) से तुलना करूं तो इनका आत्मविश्वास बहुत ज्यादा हैं जो अच्छी बात है।’’

कोहली ने कहा, ‘‘आप देखेंगे की हमारी तुलना में इस टीम के कई खिलाड़ी जल्दी ही शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया। पाकिस्तान के साथ दबाव के मैच में उनका चरित्र और निखर कर आया। फाइनल के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।’’

Previous articleहमारा युवा राष्ट्र है और हम खेल के क्षेत्र में और बेहतर कर सकते हैं-पीएम मोदी
Next articleयह लोगों के लिए एक अच्छा बजट होगा-वित्त राज्यमंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here