होशंगाबाद – ईपत्रकार.कॉम |ग्राम डोंगरवाड़ा की शासकीय प्राथमिक शाला के 17 बच्चों को जनपद पंचायत होशंगाबाद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत डोंगरवाड़ा को खुले में शौच से मुक्त कराने में इस ग्राम के बच्चों का भारी योगदान रहा है।
जनपद पंचायत होशंगाबाद के सहायक लेखा अधिकारी श्री महेश दुबे, पंचायत समन्वयक अधिकारी श्री मनमोहन तिवारी एवं ब्लॉक समन्वयक श्री रामकुमार गौर द्वारा बच्चों को मेडल, टी-शर्ट एवं प्रमाणपत्र दिए गए हैं। बच्चों में 5वीं कक्षा के महक कटारे, सलौनी कटारे, रौनक कटारे, आकाश निम्मोदा, अरूण निम्मोदा, रामगोविंद उईके, सुमित कटारे, नवीन मेहरा, मोहित निमोदा, निखिल निमोदा आदि को सम्मानित किया गया।





























































