रीवा – ईपत्रकार.कॉम |सीएम हेल्पलाइन में की गयी शिकायतों को सभी विभागीय अधिकारी तत्परता पूर्वक पूरी गंभीरता के साथ निराकृत करें साथ ही इस बात का ध्यान रखा जाय, कि निराकरण की स्थिति की सही ढंग से फीडिंग भी हो। उक्त आशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक ने आज टी.एल. बैठक में अधिकारियों को दिये ।
कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन में लगने वाले संभावित प्रकरणों को विभागवार निराकरण किया जाना सुनिश्चित करायें। सी.एम. हेल्पलाइन में एल-1, स्तर के अधिकारी प्राप्त शिकायतों का अपने स्तर पर यथासंभव निराकरण करें तथा यह स्थिति न बने कि वह आगे लेवल तक जाय। यदि एल-2 व एल-3 स्तर में शिकायत पहुंचे तो भी उसके निराकरण हेतु आवश्यक पहल सुनिश्चित की जाय। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि आगामी टी.एल. बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भी उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत प्रति पन्द्रह दिवस में उनकी टी.एल. बैठक में अनिवार्यत: उपस्थिति रहेगी। बैठक में कलेक्टर ने भावांतर योजना में प्याज के किसानों के पंजीयन करायें जाने के निर्देश सहाकारिता विभाग के अधिकारी को दिये।































































