प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंफाल में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 105वें सत्र का शुभारंभ करेंगे

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंफाल में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 105वें सत्र का शुभारंभ करेंगे। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद वह राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय, एक हजार आंगनवाड़ी केंद्रों और शिक्षकों, डॉक्टरों और नर्सों के लिए 19 आवासीय परिसरों की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री लुवांगपोकपा बहुखेल परिसर का भी उद्घाटन करेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हर साल होता है। आम तौर पर जनवरी के पहले सप्ताह में इसका आयोजन होता है। देशभर से शीर्ष वैज्ञानिक इस सम्मेलन में शिरकत करते हैं। पिछली विज्ञान कांग्रेस का आयोजन आंध्रप्रदेश में तिरूपति में हुआ था।

Previous articleTDP ने छोड़ा NDA का साथ, आज आंध्र पर अविश्वास प्रस्ताव लाएगी YSR कांग्रेस
Next articleश्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को किया ढेर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here