पाकिस्तान की जनंसख्या से ज्यादा हुई हिंदुस्तान में मुस्लिमों की आबादी: साक्षी महाराज

0

उत्तर प्रदेश के बागपत पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद साक्षी महाराज ने भारत के मुसलमानों का अल्पसंख्यक का दर्जा तत्काल समाप्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश में इस वक्त पाकिस्तान की आबादी से ज्यादा हिंदुस्तान में मुसलमानों की जनंसख्या है। पाकिस्तान की जनसंख्या 32 करोड़ है। वहीं सिर्फ हिंदुस्तान में मुसलमानों की जनसंख्या 20 करोड़ पहुंच गई है, जो चिंता का विषय है।

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बागपत पहुंचे थे। यहां उन्होंने मुस्लिमों का अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि देश में जमीन घटती जा रही है और जनसंख्या बढ़ती जा रही है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है। इस वजह से जनसंख्या नियंत्रण के लिए भी कानून जल्द बनना चाहिए।

इतना ही नहीं किसान आंदोलन को लेकर भी साक्षी महाराज ने राजनीतिक दलों पर हमला किया। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि बिल को लेकर बात करने को तैयार है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, ‘जैसे राम मंदिर को लेकर लोग सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं। कृषि बिल को लेकर भी कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों को सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए। लेकिन अपनी सियासी जमीन तलाशने के लिए भोलेभाले किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाई जा रही है।’

Previous articleजूनियर विश्व कप 2016 मेरे करियर की अब तक की सबसे अच्छी उपलब्धि : मनदीप सिंह
Next articleभारत फिर कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक-विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी