रतलाम – ईपत्रकार.कॉम |इसके पूर्व प्रातः कौशल एवं रोजगार मेले के शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए महापौर डॉ. सुनीता यार्दे ने कहा कि राज्य शासन प्रदेश के युवाओं को सम्मानजनक रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहा है। युवा अवसरों का लाभ उठाए, चयनित कार्य में अपना शत-प्रतिशत प्रयास करते हुए पूरी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करे। इच्छाशक्ति महत्वपूर्ण है। मन में ठान ले तो कोई काम मुश्किल नहीं। महापौर ने कहा कि युवा अपने हुनर के अनुसार काम का चयन करे, शासन इस प्रकार के रोजगार मेले आयोजित करके आपके सपनों को साकार कर रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमेश मईडा ने अपने संबोधन में कहा कि बेरोजगार युवा शासन द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस प्रकार के रोजगार मेलों का पूरा-पूरा लाभ उठाए। अपनी योग्यता के अनुसार जाब हासिल कर अपने सपनों को साकार करे। जिला योजना समिति के सदस्य श्री कान्हसिंह चौहान ने कहा कि रोजगार की चाह रखने वाले युवाओं के लिए इस प्रकार के रोजगार मेले प्लेटफार्म होते हैं, अगर आप अपनी काबिलियत को सिद्ध करेंगे तो आपको जीवन लक्ष्य हासिल करने में कही रूकावट नहीं आएगी। इस अवसर पर पार्षद सुश्री मोनिका सोनी, सीईओ जिपं श्री सोमेश मिश्रा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री सक्सेना, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्री अमरसिंह मौरे, प्राचार्य आई.टी.आई श्री यूपी अहिरवार तथा जिला रोजगार अधिकारी श्री सोहनसिंह चौपड़ा उपस्थित थे।



































































