अस्थाई पुर्नवास केन्द्रों में क्षतिग्रस्त व्यवस्थाओं को तत्काल कराया जाये दुरूस्त – कलेक्टर श्री तोमर

0

बड़वानी  – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर श्री अमित तोमर ने शुक्रवार को अस्थाई पुर्नवास केन्द्र सोन्दुल एवं पाटी नाका बड़वानी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने एनव्हीडीए के पदाधिकारियो को निर्मित समस्त अस्थाई पुर्नवास केन्द्रो पर गत वर्ष उपलब्ध कराई गई ऐसी सुविधा जो वर्तमान में टूट-फूट गई है, उन्हें अगामी 7 दिवस में दुरूस्त कराने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री एनव्हीडीए के श्री एसएस चौगड़ को निर्देशित किया कि वे सुनिश्चित करायेंगे कि अस्थाई शेडो में उपलब्ध कराई जाने वाली समस्त सुविधा चॉक-चौबंद रहे। जिससे आवश्यकता पड़ने पर इन केन्द्रो को अल्प अवधि की सूचना पर प्रारंभ किया जा सके।

साथ ही कलेक्टर ने एनव्हीडीए के अन्य पदाधिकारियों को भी निर्देशित किया कि अस्थाई पुर्नवास केन्द्रो पर बनाये गये समस्त टीन शेड घरो में विद्युत कनेक्शन की मरम्मत मानक स्तर के संसाधनों से करवाई जाये। जिससे प्रत्येक टीन शेड में आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराये जाने वाले ड्यूब लाईट, पंखे के संचालन में किसी भी स्तर पर कोई समस्या नही आने पाये।

इसी प्रकार कलेक्टर ने अस्थाई पुर्नवास केन्द्रो पर बनाये गये स्वच्छता परिसरों में भी रंनिग वाटर की व्यवस्था, क्षतिग्रस्त विद्युत एवं निकासी पाईप की व्यवस्था को पुनः दुरूस्त कराने, सम्पूर्ण परिसर में जगह-जगह टंकी रखकर उपलब्ध कराये जाने वाले पेयजल की व्यवस्था को और दुरूस्त कराने के भी निर्देश संबधित पदाधिकारियो को दिये।

इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर ही उपस्थित एसडीएम बड़वानी श्री अभयसिंह ओहरिया को भी निर्देशित किया कि वे भी इन केन्द्रो का सत्त दौराकर देखेंगे कि बाढ़ प्रभावितो को उपलब्ध कराई जाने वाली समस्त सुविधाऐं चॉक-चौबंध रहे। जिससे आवश्यकता पड़ने पर इन केन्द्रों का संचालन कभी भी किया जा सके।

Previous articleस्कूलों में प्रवेश लेने वाले बालक एवं बालिकाओं का पृथक रिकॉर्ड रखें – कलेक्टर
Next articleज़ख्म दे कर ना पूछ